दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद एवं चैयरमेन जिला पुलिस कमेटी माननीय योगेंद्र चंदोलिया
जी की अध्यक्षता में रोहिणी DCP कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की मेजबानी
DCP रोहिणी, शशांक जायसवाल जी ने की।
बैठक में
क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था,
यातायात प्रबंधन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। क्षेत्र की
सुरक्षा एवं नागरिकों की सुविधा को लेकर आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया और
बेहतर समन्वय के साथ जनसेवा को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में
DCP शशांक जैसवाल जी, Addl DCP तनुश्री जी, माननीय विधायक कुलवंत राणा जी, माननीय विधायक
गजेन्द्र सिंह दराल जी, ACP सहित सभी थानों के SHO एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments